{"_id":"67a113ac544423c2ce03ac65","slug":"department-install-the-transformer-in-open-peoples-fear-from-electric-shock-kathua-news-c-201-1-knt1008-117088-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खुले में लगाया ट्रांसफार्मर, करंट को आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खुले में लगाया ट्रांसफार्मर, करंट को आमंत्रण
विज्ञापन
किशनपुर पंचायत के वार्ड 6 में तारबंदी के बगैर लगाया गया ट्रांसफार्मर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड छह में तारबंदी के बगैर लगाया गया ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है। ट्रांसफार्मर से जोड़े गए बिजली के तार खुले मे लटक रहे हैं। बारिश होने के बाद करंट दौड़ने का खतरा हमेशा बना रहता है। बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर रखने के लिए नियम बनाए गए हैं जिनकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना जरूरी है लेकिन बिजली विभाग द्वारा खुले में ही ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिससे आम लोगों और माल मवेशियों को करंट लगने का भय बना रहता है और ट्रांसफार्मर के नजदीक आने-जाने पर करंट लगने की संभावना रहती है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, सरदारी लाल, पवन वर्मा और सुदेश कुमार ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले इसी ट्रांसफार्मर से कुछ ही दूरी पर लटके तार में करंट लगने की वजह से मवेशी की मौत हो गई थी।
लोगों ने यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं जिनकी साफ सफाई भी नहीं करवाई गई। लोगों ने मांग की है के वार्ड छह में बिना तारबंदी के लगाया गया ट्रांसफार्मर के पास तारबंदी करवाई जाए। लोगों ने यह भी मांग की के पंचायत में जितने भी ट्रांसफार्मर तारबंदी के बगैर लगाए गए हैं उन सभी ट्रांसफार्मरों के पास तारबंदी करवाई जाए ताकि करंट की चपेट में आने की संभावना ना रहे।
विज्ञापन
कोट..
खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर का जल्द तारबंदी के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
-परवेज भट्ट, एईई, बिजली विभाग