फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dengue sting... two new patients found, health department on alert

Kathua News: डेंगू का डंक... दो नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Sat, 23 Aug 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 23 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting... two new patients found, health department on alert
कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामलों के सामने आने का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को जीएमसी कठुआ की माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में दो और नए लोगों के डेंगू पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई है। जारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान कुल 26 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांचे गए, जिनमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 24 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज शहर के वार्ड-11 से हैं। इनमें 65 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक शामिल है। दोनों मरीजों को दो दिन से बुखार से पीड़ित होने के कारण उनकी जांच की गई। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उनके घर पर ही उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में जीएमसी कठुआ ने लोगों के लिए बचाव की सलाह जारी की है। विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कि डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो मच्छरों के माध्यम से फैलता है। बरसात के मौसम में इसके मामले तेजी से बढ़ते हैं। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें। नियमित सफाई रखें और किसी भी प्रकार के बुखार की स्थिति में तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में टीम कर रही जागरूक

जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग द्वारा डेंगू से प्रभावित इलाकों में जागरूकता का क्रम जारी रहा। शुक्रवार को विभाग की टीम ने गत दिवस खोख्याल गांव में डेंगू के मरीज के सामने आने के बाद विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें प्रभावित क्षेत्र के आसपास के घरों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया गया। साथ ही लोगों को बचाव की जानकारी दी। कठुआ शहर के वार्ड 7 में भी इसी तरह के अभियान को चलाया गया। इस बारे में वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक लोकेश राज ने बताया कि वार्ड 7 में गत दिनों आई बाढ़ के बाद हुए जलभराव को देखते हुए अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed