फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   dengue news

Kathua News: शहर में पंद्रह दिन बाद नहीं मिला डेंगू का कोई नया मामला

विज्ञापन
dengue news
कठुआ। जिले में 15 दिन से लगातार आ रहे डेंगू के मामलों पर सोमवार को विराम लग गया। कोई नया मामला न आने से स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

हालांकि इसके बावजूद जिले भर में पूर्व में मिले डेंगू के मरीजों के घरों के आसपास विभाग की गतिविधियां लगातार जारी रहीं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक आए सभी 171 मामलों में 116 डेंगू पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। लिहाजा अब जिले में एक्टिव मामले 55 हैं। इनमें तीन का जीएमसी कठुआ में, जबकि एक का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शेष 51 को उनके घरों में ही उपचार की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ इसे राेकने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रभावित मरीज की समय पर पहचान हो और उसे उसी समय से चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगातार मास सर्वे कर रही हैं। जहां बुखार से पीड़ित कोई भी मरीज पाया जा रहा है तो उसके खून की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के सभी पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इंतजाम किए गए हैं। इसमें परोल, हीरानगर, बिलावर, बसोहली और बनी में मरीजों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। फिलहाल अभी तक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उक्त इंतजाम काफी हैं। अगर जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
-डॉ. विजय रैना, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed