फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demanded to replace highmast light bad for six months

छह महीने से खराब हाईमास्ट लाइट को बदलने की मांग की

विज्ञापन
Demanded to replace highmast light bad for six months
बिलावर। कस्बे के बस स्टैंड पर सरकार की ओर से लगाई गई हाई मास्ट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। कई बार नगर कमेटी को खराब हुई लाइट को ठीक करने के लिए कहा है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय सतीश सिंह, कमलेश कुमार, जीवन सिंह, अमन शर्मा ने बताया कि कई वर्ष पूर्व सरकार की ओर से बस स्टैंड पर हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी जिसका इन दिनों लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा कि पिछले 6 महीनों से हाई मास्टलाइट खराब पड़ी है जिसके चलते रात के समय पर बस स्टैंड पर पहुंचने वाले लोगों को अंधेरा होने के कारण परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कई बार नगर कमेटी को इस बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन कमेटी की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई लाख रुपये खर्च करके लोगों की सुविधा के लिए हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी जो इन दिनों शोपीस बनकर रह गई है । लोगों की सुविधा के लिए खर्च गए कई लाखों रुपये का लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की कि जल्द से जल्द बस स्टैंड पर खराब पड़ी लाइट को ठीक किया जाए जिससे लोगों को अंधेरा होने के बाद बस स्टैंड पर पहुंचने परेशानियां न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed