{"_id":"615dfc1a8ebc3e4af164a8bf","slug":"demand-kathua-news-jmu245231822","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक सदस्य के लिए मांगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक सदस्य के लिए मांगी नौकरी
पलाख पंचायत में लोगों की समस्या जानने के लिए पहुंचे ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। गत 19 अगस्त को नगरी केेेेे मुट्ठी जगीर में बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आकर मारे गए तीन युवकों के परिजन बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्पण वर्मा ने कहा कि तीनों ही युवक गरीब परिवारों से थे, जोकि उन परिवारों का भविष्य भी थे। लेकिन, एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद कर इन परिवारों के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया। अगर सरकार देश के बाकी हिस्सों में इस तरह के मामलों में सहायता उपलब्ध कराती है, तो जम्मू कश्मीर में भी पीछे नहीं हटना चाहिए। इसलिए, उपराज्यपाल से इस मामले में नैतिकता के आधार पर पीड़ित परिवार को सहायता दिए जाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
वही ग्रामीणों के साथ आए अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना में तीन घरों के चिराग बुझ आए थे। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह इस मामले में न्याय लेने में खर्च होने वाले पैसे भी नहीं लगा सकते। अगर सरकार उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए, तो वह अपने पक्ष को बेहतर ढंग से न्यायालय में प्रस्तुत कर सकेंगे। वहीं, उन्होंने इस मामले में पुलिस से अपनी कार्यवाही जल्द पूरी कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।