फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for compensation of 10 thousand per kanal

10 हजार प्रति कनाल मुआवजे की मांग

विज्ञापन
Demand for compensation of 10 thousand per kanal
बिलावर। हौटार पंचायत के प्रतिनिधियों ने सरकार से पिछले दिनों ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा जल्द से जल्द किसानों को देने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन सरपंच जगदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सरकार से 10 हजार प्रति कनाल मुआवजे की मांग की। इस संबंध में सरपंच ने कहा के पंचायत के सौ प्रतिशत लोग किसान पेशे से संबंध रखते हैं । सभी को फसल बर्बाद होने से काफी परेशानियां उठानी पड रही हैं। ज्यादातर किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंकों से ऋण लिए हुए हैं। अब फसल खराब होने से ऋण चुकाने में किसानों को परेशानी हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए गए ऋण माफ किए जाएं। साथ ही फसल नुकसान का जल्द से जल्द आकलन करके उन्हें 10 हजार प्रति कनाल के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इससे पंचायत के सैकड़ों किसान परिवारों को राहत मिल सकेगी। पंचायत समिति ने सरकार से यह भी मांग की कि गेहूं की फसल लगाने के लिए सरकार खाद और बीज किसानों को निशुल्क उपलब्ध करवाएं। पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य बैठक में मौजूद किसानों ने इस संबंध में सरकार से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। बैठक में पंच योगराज सिंह, पंच विकास शर्मा, पंच मोहम्मद सदीक सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed