{"_id":"60eb3db98ebc3e3b09012846","slug":"delimitation-commission-kathua-news-jmu239244340","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय होने लगे राजनैतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय होने लगे राजनैतिक दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव की आहट का अंदाजा लगाते हुए सरगर्मी तेज कर दी है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने जखबड़ में बैठक का आयोजन किया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। दोनों ही स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी का मजबूत आधार बनाने के लिए अभी से सक्रिय होने के लिए कहा।
भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राज्य महासचिव देविंदर मन्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर हर मतदाता के साथ संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच कार्यकर्ताओं का जितना ज्यादा संपर्क होगा, उतनी ही पार्टी लोगों के बीच लोकप्रिय और मजबूत होगी।
मन्याल ने बताया कि पार्टी की यह परंपरा रही है कि हर तीन माह के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाए। इसके बाद प्रदेश, जिला मंडल स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाता है। आज पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि, पार्टी को आने वाले चुनावों में और मजबूती दी जा सके।
विज्ञापन
इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने गांव जखबड़ में बैठक का आयोजन किया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य राजाराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सोम राज मजोत्रा ने कहा कि देश के आम लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाने वाली केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के साथ छल कर रही है। पूरे देश में बेलगाम हो चुकी महंगाई से आम जनता त्रस्त है। इसका खामियाजा सबसे ज्यादा समाज के गरीब और कमजोर तबके को उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बसपा ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों और कमजोर तबकों के हित में काम करती है। लिहाजा सभी कार्यकर्ता समाज के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाएं, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई जा सके। वहीं, प्रदेश प्रभारी ने अपने संबोधन में बताया कि जम्मू कश्मीर में आए परिसीमन आयोग से पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की है। इस दौरान जम्मू कश्मीर के 13 प्रतिशत एससी-एसटी लोगों को नौ सीटों का आरक्षण देने के साथ-साथ मंडल कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार ओबीसी समाज को भी इसका ही लाभ देने की मांग की गई है। ताकि समाज के दबे कुचले तबके को उनके अधिकार मिल सकें।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आम आदमी का मोह अब भाजपा से भंग होने लगा है। लिहाजा जरूरत है कि हम मतदाताओं के बीच जाकर उनसे बेहतर संवाद स्थापित करें। इससे जनता के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचेगी, और लोगों के बीच पार्टी की लोकप्रियता बढ़ेगी। बैठक के अंत में दर्जनों की संख्या में लोगों ने पार्टी का दामन थामा। जिनका वरिष्ठ नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला विकास परिषद के नगरी ब्लॉक सदस्य संदीप मजोत्रा, श्रवण कुमार, राज कुमार, ताराचंद, जगदीश चंद्र, सुनील मजोत्रा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।