फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Delhi and Lucknow teams entered the quarter finals

दिल्ली और लखनऊ की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
Delhi and Lucknow teams entered the quarter finals
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में शॉ - फोटो : KATHUA
कठुआ। रविवार से शुरू हुए पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अब तक हुए लीग मुकाबलों में लाइफ केयर लखनऊ ने अपने सभी तीन मुकाबलों और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने दो मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और कठुआ डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन और दूसरा मुकाबला लाइफ केयर लखनऊ और जेकेपी इलेवन कठुआ के बीच खेला गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और कठुआ डिस्ट्रिक क्रिकेट संघ एसोसिएशन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर लाल बहादुर शास्त्री क्लब दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित सिर्फ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज अंकुश त्यागी ने 40 गेंदों में 05 चौकों के साथ तीन छक्के के साथ 58 रन और कौशल ने 38 गेंदों में 04 चौकों के साथ 38 रनों का योगदान दिया। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कठुआ डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन की टीम के बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नही सके और पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 91 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार दिल्ली ने 71 रनों से मैच जीत लिया। मैच के दौरान अंकुश त्यागी ने 40 गेंदों में 58 रनों की पारी व 4 ओवर की शानदार गेंदबाजी करते 19 रन देकर 03 विकेट हासिल करने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मैच लाइफ केयर क्रिकेट क्लब लखनऊ और जेकेपी इलेवन कठुआ के बीच खेला गया। जिसमें लाइफ केयर क्रिकेट क्लब लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। और 20 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकेपी इलेवन कठुआ दिए गए लक्ष्य का पीछा करने में असमर्थ रही और 18.5 ओवर में केवल 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके कारण उन्हें 84 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान निपुण ने 53 गेंदों में 06 चौकों के साथ 67 रन बनाए और सोहराब ने 14 गेंदों में 06 चौकों और 02 छक्कों के साथ 41 रन बनाए। निपुण को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
बुधवार को प्रतियोगिता में स्टार टीम रही साबी किक्रेट क्लब होशियारपुर का मुकाबला कठुआ नाइट राइडर्स और दूसरा मुकाबला जेकेपी कठुआ और डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन कठुआ के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed