फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Decorated pagoda, there will be consecration and rituals

सज गए शिवालय, होंगे अभिषेक और अनुष्ठान

विज्ञापन
Decorated pagoda, there will be consecration and rituals
महाशिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते महानाल मंदिर कमेटी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। महाशिवरात्रि के मद्देनजर रविवार को शिवालय सज गए। शिवालयों में कुछ विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं चूंकि इस बार कोरोना महामारी से राहत के बाद बड़ी संख्या में भक्तों के शिवालयों में उमड़ने की उम्मीद है। शिवरात्रि पर्व के दिन मंगलवार को लाखों श्रद्धालु मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषक करेंगे। रविवार देरशाम तक सजावट और अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गए। मंदिर कमेटियों ने भी इंतजामों को लेकर रविवार को बैठकें कर रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की तैयारियां मंदिरों में सप्ताह भर पहले से शुरू हो गई थीं। शिव भक्तों ने प्रसाद स्वरूप चढ़ाने के लिए बेर, बेलपत्र, धतूरा, धूप, चंदन आदि की खरीदारी भी रविवार को कर ली। घरों की भी साफ-सफाई की गई। मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों की भीड़ जुटने लगेगी, जिसे देखते हुए मंदिर कमेटियों ने अपने स्तर से व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं। शहर के प्रमुख महाकालेश्वर मंदिर, प्राचीण शिव मंदिर मुख्य बाजार, प्राचीण शिव गुफा महानाल मंदिर, बसोहली के नीलकंठ महादेव मंदिर और बिलावर के बिल्केश्वर महादेव मंदिर को खूब सजाया गया है। जहां मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोले को जल, दूध, फल, मिठाई चढ़ाकर इच्छा पूर्ति की कामना करेंगे। महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शिवालयों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। कुछ मोबाइल पार्टियां बनाई गई हैं, जो दिन भर शहर में भ्रमण करती रहेंगी।
विज्ञापन

...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed