फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Damage to power infrastructure due to storm and rain, supply affected

Kathua News: आंधी और बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान, सप्लाई प्रभावित

Sat, 31 May 2025 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 31 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Damage to power infrastructure due to storm and rain, supply affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। वीरवार देर रात को आई जोरदार आंधी और बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा। इससे बिलावर कस्बे और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई।


मडुईं इलाके में तेज आंधी के कारण बिजली ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह 6 बजे के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे को ठीक कर दोपहर 12 बजे के बाद बिजली सप्लाई को बहाल किया गया। 12 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, जोरदार आंधी और बारिश से शुक्रवार को इलाके के मौसम में बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को इलाके का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed