{"_id":"56e867ac4f1c1b37478b4689","slug":"woman-s-death-from-being-electrocuted","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से महिला की मौत
अमर उजाला/बिलावर
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर-सुकराला मार्ग पर स्थित टांडी गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला विमला देवी (32) पत्नी बिट्टू राम की मौत हो गई, जबकि एक युवक पंकज कुमार (16) पुत्र देसराज गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज कुमार का उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार की शाम उस समय हुआ जब पंकज मिनी बस की छत से नल की पाइप उतारकर नीचे खड़ी विमला देवी को पकड़ा रहा था। जैसे ही विमला ने पाइप को पकड़ा कि उसका एक सिरा ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से जा टकराया।
विज्ञापन
इससे पाइप में करंट आ गया और विमला और पंकज दोनों उसकी चपेट में में आ गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से उन्हें पाइप से अलग किया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने विमला को मृत लाया घोषित कर दिया, जबकि पंकज को इलाज के लिए वार्ड में भेज दिया गया।
विज्ञापन