फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   goldsmith buying jewelry from chain snatchers arrested

स्नेचरों से जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार काबू

Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
ब्यूरो/ कठुअा Updated Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
goldsmith buying jewelry from chain snatchers arrested
snatching

शहर में चेन स्नेचिंग कीदो वारदातों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कठुआ पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग से दहशत फैलाने वाले दो युवकों को दबोचते हुए लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात के लिए इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में युवकों से सामान खरीदने वाले स्वर्णकार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नौ फरवरी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने स्नेचरों की निशानदेही पर घटना में शामिल मोटरसाइकिल व लूट का सामान खरीदने वाले स्वर्णकार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया दोनों वारदातों में से लूटे गए जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है कि और कि तने मामलों में वह लोग शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में चेन स्नेचर बलराम सिंह उर्फ पंटू निवासी वार्ड सात कठुआ व रोहित कोहली उर्फ रिक्की निवासी वार्ड सात कठुआ और स्वर्णकार सिंपल के नाम शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। कई अन्य गुत्थियों के सुलझने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed