{"_id":"5c841d42bdec221473373618","slug":"71552162114-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर भेजी जा रही 1200 किलो सिगरेट जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहर भेजी जा रही 1200 किलो सिगरेट जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आबकारी विभाग ने लखनपुर टोल प्लाजा के रास्ते राज्य से बाहर सिगरेट की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले को विफल किया है। 12 सौ किलो सिगरेट को ट्रक (पीबी32 सी 7295) में टेलीफोन गुड्स बताकर राज्य से बाहर तस्करी किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने मामले में 5 लाख 28 हजार का टोल और जुर्माना भी वसूला है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सिगरेट के निर्यात पर प्रति क्विंटल 4000 रुपये का टोल चुकाना होता है। ऐसे में राजस्व चुकाने से बचने के लिए सिगरेट को टेलीफोन गुड्स बताए गए, जिसका टोल प्रति क्विंटल 100 रुपये से भी कम है। अभियान को आबकारी विभाग के ईटीओ संदीप गुप्ता ने इंस्पेक्टर हरीश चंद्र, सब इंस्पेक्टर रवि कुमार और गार्ड मोहम्मद रफी की टीम ने अंजाम दिया।
गौरतलब है कि राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से रोजाना लगभग 3000 ट्रकों का आवाजाही होती है। आयात और निर्यात के बीच रोजाना लखनपुर से राज्य सरकार को लगभग डेढ़ करोड़ की आमदनी का अनुमान है। रोजाना इतने वाहनों की फिजिकल जांच कर पाना मुनासिब नहीं होता है, जिसका फायदा तस्कर उठाते हैं। शनिवार को भी ट्रक चालक इसका फायदा उठाते हुए पार होना चाहता था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।