{"_id":"5a8c71bd4f1c1b0a7b8b83ce","slug":"61519153597-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पत्थराव,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पत्थराव,
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/हीरानगर। सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि राजबाग थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते खानपुर इलाके में पुलिस को पशु तस्करी के प्रयास की सूचना मिली, जिसके बाद राजबाग थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात के समय मौके पर रवाना हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ ही समय बाद पशु तस्करों के दो वाहनों को भी ट्रेस कर लिया, जिसकी अगुवाई तस्करों के गाइड का एक वाहन कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर तस्करों ने वाहन को भगाने का प्रयास किया और नजदीक की एक बस्ती में जा घुसे। जिसके बाद पीछा करते पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों और उनके अन्य साथियों ने भारी पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश भी की। राजबाग पुलिस के एक वाहन के शीशे भी पशु तस्कराें के पथराव से टूट गए। स्थिति की संवेदनशीतला को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद जिला पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर रवाना कर दिया गया। देर रात तक तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने आखिरकार पशु तस्करों के वाहनों को मौके से बरामद कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस पर पशु तस्करों और उनके कुछ साथियों ने हमला कर दिया था जो खानपुर के रिहायशी इलाके में जा घुसे थे। बाद में पुलिस ने पशु तस्करों के वाहनाें को मौके बरामद कर लिया है। इस संदर्भ में एफआईआर संख्या 38/2018 में 279, 188, 336,147,353,427 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।