फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   भारत पाकिस्तान सीमा से लेकर इंटर स्टेट बार्डर सील

भारत पाकिस्तान सीमा से लेकर इंटर स्टेट बार्डर सील

विज्ञापन
भारत पाकिस्तान सीमा से लेकर इंटर स्टेट बार्डर सील
कठुआ। तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयपुर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आतंकी घुसपैठ और लगातार मिल रहे आतंकी हमले के इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए इंटर स्टेट बार्डर और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कई गुना बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बल और बीएसएफ सीमा से लेकर हाईवे, नदी-नाले और खड्डों की कड़ी निगरानी किए हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख कठुआ श्रीधर पाटिल ने बताया कि सुरक्षा घेरे को सख्त कर दिया गया है। पुलिस, सेना और अर्ध सैनिक बल संयुक्त रूप से निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। कठुआ जिले की सीमा भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा होने के चलते अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बार्डर से आने वाली सभी रूट सील कर दिए गए हैं। बार्डर के संभावित घुसपैठ रूटों पर पेट्रोलिंग की जा रही है। इंटर स्टेट बार्डर सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पाटिल का कहना था कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल की जाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर हाईवे पर कुछ रिस्ट्रिक्शन रखे गए हैं। नाकेबंदी के दौरान आम लोगों को जांच से गुजरना पड़ेगा, लेकिन पूरी कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा के साथ व्यवस्था भी सुचारु रखी जाए। ऐसे में आम लोगों के सहयोग की अपील की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed