कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर के पास हुए एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार लखनपुर के पास बाइक पर पठानकोट के रहने वाले शुभम पुत्र बचन और बॉर्बी पुत्र मुलख राज को एक बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।