फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   टोल प्लाजा के पिल्लर से टकराई कार, एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

टोल प्लाजा के पिल्लर से टकराई कार, एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा के पिल्लर से टकराई कार, एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हाइवे पर कार जेके08ई-5953 पंजाब से जम्मू की तरफ जा रही थी। जैसे ही पुराने टोल प्लाजा के समीप कार पहुंची, तो चालक का कार से नियंत्रण छूट गया। कार अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा के पिलर के साथ जा टकराई। कार में उस समय चार लोग बैठे थे। सभी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को कठुआ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान 40 वर्षीय भूषण लाल पुत्र खुशीराम निवासी गुड मुंडिया हीरानगर को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में बैठे अन्य तीन घायल लोगों की पहचान 51 वर्षीय नीलम देवी पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी अखनूर, 57 वर्षीय बीना देवी पत्नी करतार सिंह निवासी कंदरोरी, पंजाब और 54 वर्षीय धर्मपाल पुत्र योग राम निवासी गुड़ा मुंडिया हीरानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed