{"_id":"61e721fc22d99457cc23cea1","slug":"crime-news-kathua-news-jmu252161642","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं लाठियां और पत्थर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चलीं लाठियां और पत्थर, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को दो गुटों में हुई झड़प इतनी बढ़ गई कि मामला जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया। इस दौरान पत्थरबाजी के चलते हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। झड़प में दोनों गुटों के सात लोग घायल हुए है, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात को बहाल करवाने के साथ मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मामला मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास का है, जब जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बगियाल मोड़ पर भूमि के एक टुकड़े को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों में जमकर लाठियां और पत्थर चले। इसमें दोनों गुटों के सात लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान रोमा रानी निवासी बगियाल, जितेंद्र सिंह निवासी पल्ली मोड़, राम चंद निवासी बगियाल, मोहन लाल निवासी बगियाल, प्रवीण सिंह निवासी छटियाल, हैप्पी सिंह निवासी छटियाल और सुदेश कुमारी निवासी बगियाल के रूप में हुई है। इन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पहले भी समझाया गया था दोनों गुटों को
सिटी थाना प्रभारी ओपी चिब के अनुसार भूमि विवाद को लेकर दोनों गुटों को पहले भी समझाया गया था। झड़प के मामले के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।