फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: कीड़ियां गंडियाल पुल पर रात को दिखा संदिग्ध, पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई

विज्ञापन
crime news
कठुआ। शहर के नजदीकी कीड़ियां गंडियाल पुल पर वीरवार देर रात को संदिग्ध देखा गया। सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और इलाके को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन संदिग्ध हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा के बीच लखनपुर थाना क्षेत्र के इलाके में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद लखनपुर पुलिस समेत एसओजी, डीएसपी धारकलां, एसएचओ सुजानपुर समेत डीएसपी मुख्यालय भी मौके पर पहुंच गए। रात में ही इलाके की घेराबंदी कर ली गई। सभी नाकों पर गहन जांच शुरू कर दी गई। शुक्रवार सुबह नौ बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो दोपहर 12 बजे तक चला। हालांकि इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

-----
दो दिन पहले पहाड़ीपुर पोस्ट के पास देखे गए थे संदिग्ध
ज्ञात रहे कि दो दिन पहले ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे पहाड़ीपुर पोस्ट के पास भी संदिग्ध देखे गए थे। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां हर छोटी से छोटी सूचना पर भी काम कर रही हैं। वीरवार रात के मामले में एक बाइक चालक ने पुलिस को सूचना दी कि एक बंदूकधारी ने उसकी बाइक रोकने का प्रयास किया। इसके बाद से पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed