फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: खाई में लुढ़की कार, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
crime news
कठुआबनी। उपमंडल बनी के कोटी-चंडीयार सड़कर पर गांव बलजेड़ी के पास वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार बुरी तरह घायल हो गए। एक घायल को बनी उपमंडल अस्पताल और दूसरे को जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान गांव बलजेड़ी निवासी सुरिंदर कुमार के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में बिट्टू राम और रोमेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार साढ़े आठ के करीब हुआ। थाना बनी प्रभारी अर्जुन मगौत्रा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला सुरिंदर दिल्ली में लेबर का काम करता था और आज ही दिल्ली से वापस आया था। उसके गांव के ही रहने वाले उक्त दोनों युवक उसे इको गाड़ी में लेकर आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कोटी-चंडीयार सड़क पर गांव बलजेड़ी के पास पहुंची तो गहरी खाई में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल बनी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरिंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि रोमेश कुमार की गंभीर हालत देखते हुए उसे जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है। बिट्टू का उपचार उप जिला अस्पताल बनी में चल रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभी तक दोनों घायल बयान देने की हालत में नहीं हैं। इसके चलते यह पता नहीं चल पाया कि गाड़ी को कौन चला रहा था और हादसे का कारण क्या रहा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed