फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: डीएमओ ने उत्खननकर्ता पर लगाया नौ लाख का जुर्माना

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिला खनिज अधिकारी कठुआ (डीएमओ) राजिंदर सिंह ने बुधवार को यहां सहार खड्ड में अवैध खनन में शामिल उत्खननकर्ता पर नौ लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं, अवैध खनन में लिप्त वाहनों को भी जब्त किया गया। उनकी ओर से खनन विभाग से कोई अनुमति लिए बिना नदी तल से खनिज खोदा गया था और क्रशर तक ले जाया गया था। डीएमओ ने बताया कि मौजूदा नियमों के अनुसार जब्ती के तुरंत बाद जेसीबी को पुलिस चौकी में लाया गया और निदेशालय कार्यालय जम्मू में जुर्माना भुगतान के बाद ही संयुक्त निदेशक द्वारा वाहनों को मुक्त किया जाएगा। डीएमओ ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। राजिंदर सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीसी कठुआ के स्पष्ट निर्देश हैं। बताया कि भूतत्व एवं खनन विभाग के नियमों का उल्लंघन कर खड्ड में अवैध उत्खनन करने के आरोप में तीन उत्खनन यंत्रों को पहले ही इन्हीं स्थानों से जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed