{"_id":"65d7a8230c44d6f3480854d5","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-107321-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिक्षिका से झपटमार ले उड़े पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिक्षिका से झपटमार ले उड़े पर्स
विज्ञापन
कठुआ। शहर में लगातार हो रही चोरियों के बाद अब झपटमारी के मामले भी शुरू हो गए हैं। वीरवार को शहर के वार्ड 1 जवाहर नगर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वहां गुजर रही शिक्षिका से पर्स छीन लिया।
इस मामले में पीड़िता की पहचान चांदनी देवी पत्नी रविकांत निवासी वार्ड 7 के रूप में हुई है, जो जवाहर नगर में ही स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। पीड़ित अध्यापिका के अनुसार पर्स छीनने वाले दो युवक थे, जो कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।
इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आसपास स्थित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद