{"_id":"6192bd05ce2d8a681b4be21e","slug":"crime-action-kathua-news-kathua-news-jmu2479096160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने लाहन को किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम ने लाहन को किया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला में अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के कारोबार को लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग की सक्रियता जारी है। सोमवार को इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से गठित टीम ने जिला के चार अलग-अलग गांवों में दबिश दी।
टीम ने देसी शराब का निर्माण करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई 700 किलोग्राम लाहन के साथ शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को बरामद किया है। आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने चक दराब खां, पडियारी, जखबड़ और डांबरा में औचक दबिश देकर उक्त गांवों में अवैध शराब बनाने के लिए रखी गई 700 किलोग्राम लाहन को शराब के निर्माण इस्तेमाल होने वाली सामग्री को खोज निकाला। अलग-अलग निर्जन स्थानों से बरामद हुई उक्त सामग्री का कोई भी वारिस सामने नहीं आने पर टीम ने उक्त सामग्री के साथ अवैध शराब और लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
विभाग के अनुसार अवैध रूप से बनने वाली शराब के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिसके कारण यह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। लिहाजा विभाग ऐसे शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।