{"_id":"65da46b6c4593659bb0e5947","slug":"cricket-tournament-kathua-news-c-201-1-knt1007-107365-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पीएसपीसीएल जालंधर ने दरुंग को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पीएसपीसीएल जालंधर ने दरुंग को 6 विकेट से हराया
Sun, 25 Feb 2024 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के नाज खेल मैदान में बिलावर प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में पीएसपीसीएल जालंधर की टीम ने दरुंग की टीम को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दरुंग की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंद्वी टीम को क्षेत्ररक्षण करने को कहा।
निर्धारित 20 ओवर के मैच में दरूंग की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। बल्लेबाज निखिल खजूरिया ने सर्वाधिक 21 और अभिनव ने 14 रन का योगदान दिया। वहीं जालंधर के गेंदबाज राजकुमार ने दो, गौतम ने दो, दीपक सैनी ने एक और संदीप कोहली ने एक विकेट हासिल किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसपीसीएल जालंधर की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य को 16वें ओवर में चार विकेट गंवाकर पूरा कर लिया। जालंधर के बल्लेबाज संदीप कोहली ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया। वहीं, दरुंग के गेंदबाज राहुल और रमन ने एक-एक विकेट लिया। मैच में जालंधर के खिलाड़ी संदीप कोहली ने 45 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि अगर रविवार को मौसम साफ रहता है तो बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट में रामकोट और बिलावर की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।