फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Twenty new cases of corona infection in Kathua district

कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के बीस नए मामले, अधिकतर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से जुड़े

Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Twenty new cases of corona infection in Kathua district
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के कठुआ जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के बीस नए मामले सामने आए हैं। एक साथ बीस नए मामलों के सामने आने के साथ ही हडकंप मच गया है। सामने आए मामलों में से अधिकतर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ से हैं। वहीं, नगर कमेटी नगरी परोल के एक पार्षद के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने पूरे नगरी परोल कस्बे को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    
विज्ञापन


क्षेत्र के सभी लोगों की सैंपलिंग के साथ ही लोगों के कस्बे से बाहर आने जाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही नगर कमेटी बसोहली में दो सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद कस्बे के वार्ड आठ को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। जबकि सफाई कर्मचारियों के साथ नगर कमेटी बसोहली के स्टाफ को भी क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य

डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत ने बताया कि नगर कमेटी नगरी परोल के एक पार्षद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे नगरी परोल कसबे को एहतियातन कंटेंमेंट जोन बना दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः क्वारंटीन केंद्र से भाग गए पांच सौ लोग, फिर भागने वालों ने ही लगाए आरोप

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि एग्रेसिव सैंपलिंग की जाए, ताकि यदि कसबे में कोई और संक्रमित है तो उनका भी जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed