फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Contractors protested and demanded pending payments

Kathua News: ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर मांगा रुका हुआ भुगतान

Tue, 25 Mar 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 25 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Contractors protested and demanded pending payments
भुगतान जारी करने को लेकर नारेबाजी करते ठेकेदार। संवाद - फोटो : kathua
कठुआ। जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने छह महीने का भुगतान नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। सोमवार को योजना को अमलीजामा पहनाने वाले ठेकेदारों ने जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर भुगतान जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

ठेकेदारों का नेतृत्व कर रहे पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना से जिले की एक बड़ी समस्या का समाधान होना था। इसलिए आज जिले भर में इस योजना से जुड़े ठेकेदारों ने पूरा सामर्थ्य लगाकर योजना को जल्द पूरा करने की पहल शुरू की।
विज्ञापन

इसके तहत होने वाले निर्माण कार्य को 80% पूरा कर लिया है। मगर इस काम को अंजाम देने वाले ठेकेदारों को पिछले छह महीने से कोई भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी से पहले योजना को शुरू करने के प्रयास में ठेकेदारों ने घर की सारी बचत पूंजी इस काम में लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed