फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities in basohali kathua

50 किमी का सफर तय कर पकड़नी पड़ती है उधमपुर की बस

विज्ञापन
civic animities in basohali kathua
बसोहली। बसोहली से उधमपुर रूट पर बस सुविधा न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधमपुर की बस पकड़ने के लिए यात्रियों को पहले बसोहली से लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय कर महानपुर जाना पड़ता है। वहां से मिनी बस से आगे फिंतर तक करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इसके बाद फिंतर से उधमपुर की बस मिलती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजीव शर्मा, अनिल पाधा, अतुल शर्मा, विजय कुमार, सुनील सोनी, इंद्रजीत सिंह, विकास दत्ता, राजू शर्मा आदि ने बताया कि बसोहली से उधमपुर बस सेवा सुचारू रूप से चल रही थी, लेकिन पिछले करीब तीन वर्ष से बंद है, जिसके चलते क्षेत्र के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक बसोहली के बहुत से लोगों की रिश्तेदारी बिलावर, फिंतर, रामकोट, छलन, किशनपुर, मनवाल, बट्टल, रौंद मेल और उधमपुर मे है। साथ ही बसोहली के बहुत से नागरिक अपने रोजमर्रा के काम के लिए इन इलाको का रुख करते है। क्षेत्र में उधमपुर की बस सुविधा न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बस सेवा शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed