फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Christmas will be celebrated keeping in mind the rules of Kovid

कोविड नियमों को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा क्रिसमस

विज्ञापन
Christmas will be celebrated keeping in mind the rules of Kovid
कठुआ। जिला में क्रिसमस का पर्व कोविड नियमों को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा। इसकी जानकारी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान दानिश चीदा ने दी है।
विज्ञापन

क्रिसमस पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चीदा ने बताया कि प्रभु यीशुु मसीह का जन्मोत्सव शहर में ईसाई बिरादरी की ओर से हर साल धूमधाम से मनाया जाता रहा है। लेकिन गत वर्ष कोरोना के कारण इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शोभायात्रा जिसमें बिरादरी के साथ आम शहरी भी शामिल होते थे, को स्थगित कर दिया गया था। अबकी बार जिला में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए बिरादरी के सदस्यों ने शोभायात्रा का आयोजन करने का फैसला किया है। शोभायात्रा को 23 दिसंबर को दिन के बजाए शाम के समय निकाला जाएगा। इसके लिए शाम 5 बजे से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। वार्ड 10 स्थित पुराने बस स्टैंड से निकाली जाने वाली शोभायात्रा जराई चौक, मुखर्जी चौक, शहीदी चौक से होती हुई अंबेडकर पुल के पास बेरश्वा चर्च में आकर संपन्न होगी। जहां भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 25 दिसंबर को होने वाला मुख्य कार्यक्रम वार्ड 10 स्थित सेकर्ड हार्ट कैथलिक चर्च में पूर्व की भांति ही होगा। जहां सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन होगा इसके बाद बिरादरी के सदस्य केक काटकर प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव बनाएंगे। वहीं इसके बाद भगत सिंह चौक पर आम लोगों के साथ इस खुशी को साझा करने के लिए फलों का स्टाल लगाया जाएगा। इस मौके पर शुभ कुमार, शाका कुमार, बोध राज, सोहन लाल, दीपक कुमार, सुमित कुमार, राहुल सोत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed