{"_id":"88ac7aaec5100440b1abc2c053fbf873","slug":"children-are-eating-mushroom-in-mid-day-meal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे-मील में बच्चों को मशरूम का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे-मील में बच्चों को मशरूम का जायका
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों के सहयोग से स्कूल में मशरूम की खेती शुरू कर मिडिल स्कूल कंदारनू ने बड़ा काम किया है। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मशरूम की खेती के बारे में न केवल शिक्षित किया जा रहा है, बल्कि उनके सहयोग से हर हफ्ते 15 किलो के करीब मशरूम पैदा की जा रही है।
विज्ञापन
इससे स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बनाए जाने वाले मिड डे-मील का जायका कई गुना बढ़ गया है। अब हफ्ते में दो बार विद्यार्थियों को पौष्टिकता से भरपूर मशरूम की सब्जी परोसी जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के हेडमास्टर अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण के तौर पर विद्यार्थियों से करीब डेढ़ क्विंटल कंपोस्ट खाद तैयार करवाई है।
विज्ञापन
इसकी मदद से अब हफ्ते में तकरीबन 15 किलो मशरूम पैदा हो रही है। इससे बच्चों को अब मशरूम की सब्जी दी जा रही है। शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में अधिकतर विद्यार्थी किसान परिवारों से हैं।
इसलिए उनको पढ़ाई के साथ खेतीबाड़ी की शिक्षा भी दी जा रही है। विद्यार्थी भी इसे बड़ी लगन से सीख रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस स्कूल के शिक्षक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए कई प्रयोग कर चुके हैं। खाली पीरियड में बच्चों को साइकिलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।