फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   change Government for employment

रोजगार के लिए अब बदलेंगे सरकार

Sun, 30 Nov 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 30 Nov 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
change Government for employment
 राज्य के लिए वर्तमान समय में बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार के साथ साथ युवाओं के लिए भी अपने को जल्द से जल्द रोजगार ढूंढ पाना टेढ़ी खीर है। सरकार द्वारा समय समय पर रोजगार संबंधी कई योजनाएं भी लागू की जाती रही हैं। बेरोजगार भत्ते से भी बेरोजगारी की भावना को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन युवा इन्हें रोजगार का विकल्प नहीं मानते हैं। कोई इसे मात्र खोखला आश्वासन तो कोई सरकार की नीतियों को ही युवा विरोधी मान रहा है। चुनावी सरगर्मी में अब युवाओं ने इस समस्या को अपनी कसौटी का प्रमुख बिंदु बनाया है। उनका कहना है कि अब ऐसा नहीं चलेगा रोजगार के लिए अब की बार सरकार बदलेंगे और नई सरकार को इस पर स्पष्ट नीति देनी होगी।
विज्ञापन

रोजगार नीति मात्र छलावा
सरकार की नीतियां बेरोजगारी को कम करने की बजाए उसे बढ़ा रही हैं। कुछ वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई रोजगार नीति युवाओं के लिए मात्र छलावा है। चुनाव से पूर्व सरकार ने नीति को वापस लिया। राजनीति स्टंट कर सरकार युवाओं का आकर्षण खींचने की कोशिश की। अगर सरकार किसी ऐसी नीति को अमल में लाती जो युवाओं को बेरोजगारी के थपेड़ों से निजात दिला सके तो ही सरकार के दिन बदल सकते हैं।  राहुल शर्मा,  बेरोजगार युवा
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति की उम्र में हो कटौती
सरकार की नीतियां ही सीधे तौर पर बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार हैं। मध्यम वर्गीय परिवार इसमें सबसे अधिक पिसता जा रहा है। सरकार ने सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाकर बेराजगारी को बढ़ावा दिया। इससे ही युवाओं को नौकरी न मिलने के आसार में इजाफा हुआ है। वर्तमान में राज्य सरकार के पास ठोस रोजगार नीति नहीं हैं। जिससे युवाओं को नौकरी मिल सके।       संदीप सिंह, बेरोजगार युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों को भरे सरकार
सरकार को सरकारी विभागों में रिक्तों पदों को भरना होगा। वर्तमान में विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। सरकार पहले उन्हें भरे। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ते के रूप में मिलने वाली राशी भी न के बराबर है। उसमें भी इजाफ जरूरी है। बढ़ती महंगाई में बेरोजगारी भत्ते में परिवार को गुजार करना मुमकिन नहीं है। वहीं औद्योगिक इकाईयों में भी रोजगार नीतियों का कड़ाई से पालन करने के लिए जोर देना होगा।  जसबीर, बेरोजगार युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed