{"_id":"66809ec4f02cc5f1280de08c","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110896-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोक कलाकारों ने देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं के दिखाई डोगरी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोक कलाकारों ने देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं के दिखाई डोगरी संस्कृति की झलक
विज्ञापन
कठुआ। यात्रा रिसेप्शन सेंटर लखनपुर में भक्तों को ईकेवाईसी सुविधा देने के साथ ही उनके मनोरंजन और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार को श्रद्धालुओं के स्वागत कार्यक्रम में लखनपुर रिसेप्शन सेंटर के पंडाल में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू की गई। लोक कलाकारों ने शिव तांडव से लेकर डोगरी लोक संस्कृति को पेश किया। भोले बाबा की अराधना से कलाकारों ने दर्शक दीर्घा में बैठे भक्तों को भी झूमने को विवश कर दिया। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सहयोग से जिला सूचना केंद्र कठुआ ने कार्यक्रम करवाए। लखनपुर रिसेप्शन सेंटर सारा दिन हर हर महादेव, जय बाबा बर्फानी और भोले बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।
उधर, भक्तों को यात्रा शुरू करने से पहले आयुष विभाग ने स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। पंडाल में आयुष की ओर से योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं ताकि भक्त योग से खुद को स्थानीय वातावरण के हिसाब से ढाल सकें। रिसेप्शन सेंटर पर अन्य विभागों की ओर से भी स्टॉल लगाए गए हैं।