{"_id":"667f4c4f0bf03b77c20b9397","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110875-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लखनपुर में भोले बाबा के भक्तों का आज होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लखनपुर में भोले बाबा के भक्तों का आज होगा स्वागत
विज्ञापन
कठुआ। देश के विभिन्न कोनों से बाबा बफार्नी के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली है। वीरवार रात आठ बजे से शुक्रवार रात आठ बजे के बीच 2842 भक्तों ने लखनपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया है।
बम भोले के जयघोष के साथ लखनपुर में ईकेवाईसी करवाने के साथ ही बाबा के भक्त कुछ देर विश्राम भी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए बड़े विश्राम स्थल के रूप में पंडाल सजाया गया है। इसके अलावा सूचना केंद्र और आपात स्थिति के लिए मेडिकल सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात आठ बजे तक 233 वाहनों में भक्त जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए। इसमें 2207 पुरुष, 607 महिला, 22 बच्चे और छह साधु शामिल हैं। भोले बाबा के दर्शनों को आतुर भक्त जल्द से जल्द जम्मू की ओर बढ़ना चाहते हैं। उधर, जम्मू से पहले जत्थे के रवाना होने के बाद जिला प्रशासन कठुआ ने भी भक्तों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को बाबा बर्फानी के भक्तों का स्वागत करने के साथ ही लखनपुर में उनके लिए धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।