फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: शिवखोड़ी हमले के बाद भी नहीं डगमगाए कदम

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे भक्तों की बस पर हुए आतंकी हमले में राजस्थान के चोमू गांव से आए भक्तों ने भी अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद से लोग दहशत में थे लेकिन देशभर को सुरक्षा के प्रति निश्चिंत रहने का संदेश देते हुए इस गांव से भक्तों का जत्था प्रथम दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचा।
विज्ञापन

बम भोले का जयघोष लगाते हुए भक्तों ने कहा कि उन्हें सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है। पहली सुरक्षा भोलेनाथ के हाथ और दूसरी सुरक्षा देश की सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों के हाथ है। ऐसे में चिंता की कोई बात ही नहीं है। लखनपुर में यात्रा इंतजामों से गदगद हुए भक्तों ने प्रशासन का भी आभार जताया। पहली बार यात्रा में आए चोमू निवासी गोकुल ने कहा कि उनके गांव के सदस्य आतंकी हमले में मारे गए थे। इसके बाद गांव के लोगों में यहां आने को लेकर डर का माहौल था लेकिन उनकी यह यात्रा देश के लोगों को संदेश है कि यहां सब सुरक्षित हैं और लोग बिना भय के आ सकते हैं।
विज्ञापन


यहां घर जैसा माहौल है। वहीं इसी गांव के रहने वाले विनय कटारिया ने बताया कि वे पहले जत्थे में ही पहुंचे हैं। आठ नौ साल से यात्रा में आ रहे हैं। सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत हैं। दिल्ली से आई किस्मत यादव ने बताया कि वह केदारनाथ जाने वाली थीं। तभी दोस्तों ने श्री अमरनाथ यात्रा की योजना बनाई और उन्हें ऐसा लगा कि भोले बाबा का बुलावा आ गया है। उन्होंने कहा कि बाबा ने बुलाया है, जगत रक्षक बैठे हैं तो डर किस बात का। सुनीता देवी निवासी गुडगांव हरियाणा ने कहा कि भले ही खाना पीना छूट जाए लेकिन दर्शन हर हाल में करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, पंजाब के पटियाला से आई तनवी ने बताया कि वह नौ माह की थी, जब पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे और तब से हर साल यह सिलसिला जारी है। अब तनवी 15 साल की हैं।

............

लखनपुर में पांच बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल तैयार, चौबीस घंटे डॉक्टर तैनात



लखनपुर में अन्य सुविधाओं के साथ साथ आपात स्थिति के लिए पांच बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल भी तैयार किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध हैं। जिले में दस लंगरों को अनुमति दी गई है, जो चौबीस घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। यह जानकारी लखनपुर कॉरिडोर में यात्रा रिसेप्शन सेंटर पर पहुंचे डीसी कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास ने दी। इससे पहले उन्होंने इंतजामों की समीक्षा की।




डीसी ने बताया कि यात्रा की शुरूआत लखनपुर से होती है। दो टूक निर्देश हैं कि यात्रा सुखद और यादगार बने, इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। सूचना केंद्र तैयार किया गया है, जहां से यात्रा के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों की भी जानकारी दी जा रही है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के साथ क्रिटिकल केयर अस्पताल भी यहां तैयार है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आयुष केंद्र की ओर से सुबह योग करवाया जाएगा। बताया कि लखनपुर में 12 ईकेवाईसी के बनाए गए हैं। एक यात्री के पंजीकरण में 20 से 30 सेकेंड ही लगे हैं। दस लंगर कठुआ जिले में चौबीस घंटे चलेंगे। सभी पेट्रोल पंप, ढाबे पर शौचालय की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हर जगह किए गए हैं।

...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed