{"_id":"61ad20a0dca3a87f272b98b2","slug":"calling-workers-to-strengthen-the-organization-kathua-news-jmu249250540","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। रविवार को बिलावर के टाउन हाल में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इलाके के कई जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा बिलावर मंडल के प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद की देखरेख में आयोजित की गई बैठक में जम्मू-कश्मीर भाजपा के सह प्रभारी आशीष सूद मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।
आगे उन्होंने कहा के बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया है, जिसमें कार्यकर्ता लोगों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई कई प्रकार की योजनाओं की जानकारी दें, जिससे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आम जनता तक पहुंचे। इस अवसर पर अन्य कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए और भाजपा को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह, भाजपा के महासचिव डॉ डीके मनियाल, जिला विकास परिषद कठुआ के चेयरमैन, भाजपा के कई जिला विकास परिषद के सदस्य, नगर कमेटी बिलावर के प्रधान, पार्षदों सहित महिला कार्यकर्ताओं और कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।