फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   buzet news

Kathua News: लखनपुर में भव्य गेट और शाहपुरकंडी बांध का निर्माण होगा पूरा

विज्ञापन
buzet news
कठुआ। जम्मू कश्मीर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश किया गया। इसमें जिला कठुआ के लिए दो बड़ी घोषणाएं की गईं, जिसकी मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में भव्य गेट बनाने का प्रस्ताव पास किया गया और दूसरा शाहपुरकंडी बांध का इसी साल निर्माण पूरा कर कंडी के किसानों को सिंचाईं के लिए प्रर्याप्त पानी पहुंचाने की राह प्रशस्त हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि लखनपुर में पिछले लंबे समय से भव्य प्रवेश द्वार बनाने की मांग की जा रही थी। मांग पूरी होती देख शहरवासियों ने खुशी जताई है। वहीं, शाहपुरकंडी बांध का काम पूरा होने पर सिंचाई के लिए पानी मिलने की आस से किसान भी उत्साहित हैं। उक्त किसान हर साल होने वाली बरसात पर निर्भर हैं। इस वर्ष गेहूं की बुआई के बाद देरी से हुई बरसात के कारण कई हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई। बजट में किए गए प्रावधान से किसानों की आस जगी है। अब उक्त परियोजना के तहत जिला कठुआ व सांबा के 76 गांवों को रावी दरिया से जम्मू कश्मीर को प्रतिदिन 1150 क्यूसेक पानी मिलेगा। इससे 32173 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। कंडी क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बांध का निर्माण पूरा हुआ तो यह किसानों के लिए किसी वरदान या सौगात से कम नहीं है। उनका कहना है कि पहले किसान केवल बरसात के पानी पर निर्भर थे लेकिन शाहपुरकंडी परियोजना शुरू होने से किसान आर्थिक तौर पर भी संपन्न होंगे।
विज्ञापन

इस परियोजना का जल्द पूरा होने का बेसब्री से था इंतजार
हीरानगर के कंडी क्षेत्र के किसान नीटू शर्मा ने कहा कि कंडी के किसान खेतों की सिंचाई के लिए पूरी तरह से बारिश के पानी पर निर्भर हैं। समय पर बारिश न हो तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में अगर शाहपुरकंडी परियोजना कंडी के किसानों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। कंडी के किसानों को नहर के पानी की सुविधा मिलती है तो निश्चित तौर पर यहां किसानों को तो लाभ होगा ही वहीं, बेरोजगार युवाओं के लिए भी उम्मीद जगेगी और वह खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। सभी किसानों को इस परियोजना का जल्द पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना कंडी के किसानों के लिए बड़ी सौगात

हीरानगर के कंडी क्षेत्र के किसान अंकज शर्मा ने कहा कंडी का इलाका बंपर फसल पैदा करने की क्षमता रखता है लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने के कारण खेत खाली पड़े हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए नदी-नालों पर चेक डैम भी बनाए गए, फिर भी किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिला। यह परियोजना किसानों के लिए बड़ी सौगात होगी। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलने से उनके आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा शाहपुरकंडी प्रोजेक्ट
सहार के किसान विकास उपाध्याय कंडी क्षेत्र की मुख्य समस्या हमेशा से पानी की कमी रही है। चाहे वह पीने का पानी हो या सिंचाई का। शाहपुरकंडी डैम प्रोजेक्ट इस कंडी क्षेत्र को खुशहाली देने के लिए बनाया जा रहा था। अगर इसका निर्माण एक साल के अंदर पूरा हो गया तो यहां कंडी क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा। इससे किसान खुशहाल होंगे और आम जनता को पेश आने वाली पानी की कमी से राहत मिलेगी।

शाहरपुर डैम प्रोजेक्ट जो की कंडी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, वह काफी दिनों से लंबित थी। अब अगर सरकार इस दिशा में गंभीरता दिखा रही है तो यह स्वागत योग्य है। क्योंकि इससे किसी एक पंचायत नहीं, बल्कि पूरे कंडी क्षेत्र में पानी से जुडी समस्या का समाधान हो जाएगा।


-भोली सिंह जसरोटिया, पूर्व सरपंच व किसान सहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed