फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   buses will start from new bus stand

नये बस अड्डे से चलें मिनी बसें

Fri, 01 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Fri, 01 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
buses will start from new bus stand
बस - फोटो : demo pic

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विशेष रूप से म्यूनिसपल कमेटी से मांग की है कि एक अप्रैल से तमाम मिनी बसों को नये बस अड्डे से चलाया जाए। ताकि पुराने मुख्य बस अड्डे पर बसों और मिनी बसों की संख्या की वजह से फैली अव्यवस्था दूर हो सके।  

विज्ञापन


मोहिंद्र कुमार, लाल चंद, दीन मोहम्मद, अकबर अली व अन्य लोगों ने बताया कि लोगों की मांग पर सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर डीएफओ दफ्तर के पास मिनी बसों के लिए अलग से मिनी बस अड्डे का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन


जिस पर अब कमेटी ने तारकोल भी बिछाने का काम पूरा कर दिया है। यही नहीं इस बार कमेटी ने नये वित्त वर्ष के लिए मुख्य बस अड्डे और नये मिनी बस अड्डे के लिए लारी अड्डा टैक्स इकट्ठा करने के लिए टेंडर भी अलग से निकाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रशासन और कमेटी को इस प्रकार की व्यवस्था करनी चाहिए कि एक अप्रैल से मिनी बसें नये बस अड्डे से चलें। ताकि मुख्य बस अड्डे पर बसों और मिनी बसों की लगातार बढ़ रही संख्या की वजह से फैली अव्यवस्था दूर हो सके।

यदि प्रशासन और कमेटी ने फिर से मिनी बसों को मुख्य बस अड्डे पर ही जाने दिया, तो नये मिनी बस अड्डे पर खर्च किए गए रुपये का कोई लाभ नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed