{"_id":"612fdc668ebc3e2f78500834","slug":"block-day-kathua-news-jmu242758048","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी, सड़क की समस्या से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी, सड़क की समस्या से कराया अवगत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सीमावर्ती गांव हरिपुर में ब्लॉक दिवस पर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों व लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उन्हें पेश आ रही समस्याओं को रखा। इस मौके पर एसडीएम राकेश शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सरपंच रवि कुमार ने कहा हरिपुर से सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के विस्तारीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के विस्तारीकरण न होने के कारण यहां हादसे का डर बना रहता है। इस संपर्क मार्ग से दर्जनों सीमावर्ती गांव जुड़ते हैं। इसी दौरान उन्होंने नए राशन कार्ड बनाने का मुद्दा भी उठाया।
पंच एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि 1971 में मोर्चे बनाने के लिए अधिकृत की गई जमीन का अभी तक न तो लोगों को किराया मिला है और न ही मुआवजा। यह भी मांग की कि प्रशासन रेत बजरी के दाम तय करे, ताकि मनमाने दामों पर बेची जा रही रेत बजरी पर रोक लग सके। एसडीएम ने कुछ समस्याओं को अधिकारियों को आदेश देते हुए समाधान कराया।
विज्ञापन
लोगों को आश्वासन दिया कि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार गुलशन शर्मा, बीडीओ शीतल, एईई रमन राठोर, टीएसओ नेक राम, पूर्व सरपंच तिलक राज आदि मौजूद रहे।