फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP district unit held organizational meeting

Kathua News: भाजपा जिला इकाई ने की संगठनात्मक बैठक

Sun, 25 May 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 25 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP district unit held organizational meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी गतिविधियों, रणनीतियों और संगठन को सभी स्तरों पर मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन और एकता बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर पार्टी की जिला प्रधान उपदेश अंडोत्रा ने वरिष्ठ नेताओं, जिला और मंडल टीमों को सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय शर्मा ने वरिष्ठ नेतृत्व को आश्वासन दिया कि पार्टी के लक्ष्यों को निष्ठा से पूरा किया जा रहा है। कठुआ के विधायक डॉ. भरत भूषण ने कहा कि पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों को बढ़ाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक के अंत में अशोक कौल ने जिला कार्यालय परिसर में एक पौधरोपण उम्मीद जताई उक्त पौधा विकास, स्थिरता और पार्टी की पर्यावरण संरक्षण प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा। बैठक में जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, गोपाल महाजन, प्रेमनाथ डोगरा, कुलदीप, रविंदर शर्मा, गगन शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed