फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bhandara will be organized in Mahanal on New Year

नववर्ष पर महानाल में होगा भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
Bhandara will be organized in Mahanal on New Year
कठुआ। नववर्ष के उपलक्ष्य पर मिनी अमरनाथ के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन शिव गुफा महानाल में हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा हरि गिरी जी महाराज की 32वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर शिव गुफा महानाल वर्किंग कमेटी की ओर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन दीवान चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान भक्तों के लिए किए जाने वाले इंतजामों के साथ साथ मंदिर में भंडारे और हवन को लेकर किए जाने वाले इंतजामों पर भी चर्चा की गई। सदस्य बल्कार सिंह बंदराल ने बताया कि प्राचीन महानाल गुफाओं की देखरेख के साथ-साथ इनके रहस्य के बारे में क्षेत्र के लोगों को अवगत करवाने और इन्हें विकसित करने में बाबा हरि गिरी जी का मुख्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल उनकी पुण्यतिथि पर एक जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही भक्त भगवान शिव के दर्शन कर नववर्ष की शुरूआत भी करते हैं। उन्होंने भक्तों से धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। बैठक में भारत भूषण शर्मा, मदन लाल, दीवान सिंह, रामपाल, रछपाल सिंह, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed