{"_id":"61fadbcdedc1206bba62db09","slug":"baba-lal-dayal-s-birthday-celebrated-with-faith-kathua-news-jmu2530624147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के साथ मनाया गया बाबा लालदयाल का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के शिवानगर स्थित मंदिर में बाबा लालदयाल के जन्मोत्सव पर आयोजित सत्संग में उपस्थित संगत। संव?
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। शहर के लोअर शिवा नगर स्थित मंदिर में बाबा लाल दयाल का 667वां जन्मोत्सव धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। आदियोगी गौतम जी महाराज की अगुवाई में हुए कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में उमड़े भक्तों ने बाबा लाल दयाल का पूजन कर उनका आशीष प्राप्त किया। वहीं मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में सुबह 4 बजे शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मंदिर में स्थापित बाबा लाल दयाल की प्रतिमा का पंचगव्य और अष्टामृत से स्नान करवाया गया। इसके बाद भव्य शृंगार कर श्रृद्धालुओं की ओर आरती उतारकर भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा मंदिर परिसर में सत्संग व प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें आदियोगी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को उनके जीवन में गुरू के महात्म की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि वैष्णवाचार्य 1008 सतगुरु बाबा लालदयाल महाराज का जन्म पिता भोलामल के घर सन 1355 में माघ शुक्ल द्वितीय को कस्बा कसूर वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था। 22 गद्दियों की स्थापना कर योगशक्ति द्वारा 300 साल की आयु प्राप्त करने वाले योगीराज बाबा लाल दयाल जी ने सन 1655 में रामपुर हलेड़ आश्रम में शरीर का त्याग किया था। जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित किया। आज भी हजारों लोग उनकी भक्ति कर सुख और समृद्धि को प्राप्त कर रहे है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कठुआ शहर के साथ आसपास के गांवों के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।