फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army Organised Medical Checkup Camp

Kathua News: सेना ने लगाया शिविर, 380 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
Army Organised Medical Checkup Camp
​शिविर के दौरान सेना की ओर से निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं
आंखों का ध्यान रखें बुजुर्ग, डॉक्टरों ने दिया परामर्श
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बिलावर। उम्र बढ़ने के साथ ही आंखों संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं। खासकर बुजुर्गों को ये समस्याएं काफी परेशान करती है। बुजुर्गों को आमतौर पर ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और अन्य बीमारियां होती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें। यह बातें परामर्श सेना और सिविल डॉक्टराें ने स्वास्थ्य जांच के दौरान लोगों को दिए।
भारतीय सेना की ओर से जिले के दूर दराज लोहाई में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां 380 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और दवाएं भी हासिल कीं। शिविर में आए हुए लोगों में नेत्ररोग के मामले ज्यादा थे। वहीं शरीर में दर्द, जकड़न, मौसमी बीमारी और वायरल मामलों को लेकर भी लोग जांच करवाने पहुंचे। शिविर में पहुंचे लोगों की दंत रोग, आंख ,कान और गले के रोग के विशेषज्ञों के अलावा फिजिशियन ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा कि अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में जल भराव ना होने दें। सेना के अधिकारियों ने लोगों से शिक्षा को अनमोल रतन बताते हुए सरकार की ओर से चलाई गई अलग-अलग प्रकार की योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया और युवाओं से पढ़ाई की तरफ ध्यान केंद्रित करने की अपील की। स्थानीय लोगों ने दूर दराज इलाके मे सेना की ओर से लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए सेना के उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed