फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Anti larva will be sprayed all over the city

पूरे शहर में किया जाएगा एंटी लारवा का छिड़ाकाव

विज्ञापन
Anti larva will be sprayed all over the city
शहर के पटेल नगर में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना के बाद शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू की रोकथाम को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब पूरे शहर में एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जाएगा। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों का दौरा कर लोगों को डेंगू के बचाव के प्रति जागरूक किया है।
विज्ञापन

शहर व आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के बाद डीसी राहुल यादव की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दिए गए निर्देशों के बाद सक्रिय विभाग ने रविवार को शहर के शिवानगर, पटेलनगर, काली बड़ी, वार्ड एक, सात और 19 में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया और जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों को अपने घरों के आसपास किसी भी तरह के पानी को जमा न होने देने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के वार्ड सात में दौरा करने पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे जिला मलेरिया अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने माना की तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले खतरे का संकेत है। जिस पर रोक लगाने के लिए विभाग पूरी सक्रियता से जुटा है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए अब विभाग ने पूरे शहर में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करने के फैसला कर लिया है। वहीं डेंगू के कारण बीमार हुए लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के अलावा जगह-जगह विभाग फागिंग करवा रहा है। ताकि शहर में डेंगू के खतरे का खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी दो दिनों से ज्यादा समय से तेज बुखार आ रहा है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। जिससे समय पर उसका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला में इन दिनों आधिकारिक जानकारी के अनुसार 80 के करीब डेंगू के मरीज है। जिनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर किया जा रहा है। वहीं, काफी संख्या में मरीज पड़ोसी राज्य पंजाब के अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे है। डीसी राहुल यादव ने डेंगू के सामने आ रहे मामलों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की ओर से उचित इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed