{"_id":"68603e5a6ece4028c3030ef7","slug":"amarnath-yatra-teachers-posted-in-lakhanpur-do-not-get-earned-leave-kathua-news-c-201-1-knt1009-121460-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लखनपुर में तैनात शिक्षकों को नहीं मिलता अर्जित अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लखनपुर में तैनात शिक्षकों को नहीं मिलता अर्जित अवकाश
Sun, 29 Jun 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
- कई सालों से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रा में रहते हैं तैनात
- शिक्षकों ने विभाग से की छुटि्टयां मुहैया करवाने की मांग
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लखनपुर सहित अन्य जगहों पर यात्रियों के पंजीकृत सहित अन्य कार्यों में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश की सुविधा नहीं मिल रही है। शिक्षकों ने विभाग से सुविधा देने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान निर्धारित छुट्टियों को छोड़कर सेवाएं दे रहे हैं।
शिक्षकों ने बताया कि पिछले कई सालों से लगातार गर्मी की छुट्टियों के दौरान वे लखनपुर स्थित यात्री पंजीकरण सेंटर पर अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ सेवाएं दे रहे हैं। मगर अन्य विभागों के कर्मचारियों को अर्नड लीव की सुविधा है, तो फिर शिक्षकों को क्यों नहीं। उन्होंने बताया कि हर साल 50 से ज्यादा शिक्षक अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पर तैनात किए जाते हैं, लेकिन उन्हें कभी भी अर्नड लीव नहीं मिलती है। इसको लेकर कई बार डीसी, जिला मुख्य योजना अधिकारी सहित जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवगत करवा चुके हैं। हर बार अधिकारी ने अर्नड लीव की सुविधा मुहैया करवाने की बात करते हैं। मगर शिक्षा विभाग पिछले कई सालों से इसे टाल रहा है।
उन्होंने बताया कि अन्य जिले के मुकाबले जिला कठुआ में सबसे ज्यादा शिक्षक अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी प्रदान करते हैं। शिक्षा विभाग हर साल स्कूलों में 40 से 45 दिन का अवकाश प्रदान करता है। मगर जिन शिक्षकों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया जाता है वह गर्मी की छुट्टियों में भी ड्यूटी देते हैं। उनको न तो छुट्टियां मिलती हैं और न ही अर्नड लीव की सुविधा मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसको लेकर आदेश जारी कर विभिन्न कामों में अटैच शिक्षकों को डिटैच कर रहा है, लेकिन अमरनाथ यात्रा में लगे शिक्षकों से क्या शिक्षा प्रभावित नहीं होती है। सरकार को इसके बारे में भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शिक्षकों की अर्नड लीव का मुद्दा संज्ञान में है। इसको लेकर प्रशासनिक विभाग को लिखा जा चुका है। अगर संबंधित विभाग से निर्देश मिलता है तो इस पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
-मंगत राम शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी