{"_id":"62aac7dc4f5910774f23ee0a","slug":"amarnath-yatra-2022-lakhanpur-kathua-started-resonating-with-the-shouts-of-bhole-bhole-piligrims-and-sevadar-start-to-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: बम भोले के जयघोष से गूंजने लगा लखनपुर, बाबा बर्फानी के सेवादारों की भी शुरू हुई आमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: बम भोले के जयघोष से गूंजने लगा लखनपुर, बाबा बर्फानी के सेवादारों की भी शुरू हुई आमद
Thu, 16 Jun 2022 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:34 AM IST
सार
लखनपुर में जहां बम भोले के जयघोष गूंजने लगे हैं, वहीं हाईवे पर भी बाबा के सेवादारों की रौनक देखने को मिल रही है। कश्मीर के लिए बाबा बर्फानी के सेवादारों के लंगर वाहन राशन आदि लेकर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
29 जून से शुरू होने जा रही बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र यात्रा से पूर्व सेवादारों के जत्थे प्रदेश में दाखिल होना शुरू हो गए हैं। बुधवार को कश्मीर के लिए बाबा बर्फानी के सेवादारों के लंगर वाहन राशन आदि लेकर रवाना हुए। इसके साथ लखनपुर में जहां बम भोले के जयघोष गूंजने लगे हैं, वहीं हाईवे पर भी बाबा के सेवादारों की रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
पारंपरिक तौर पर देश के विभिन्न कोनों से आने वाले बाबा बर्फानी के सेवादार भक्तों के लिए पूर्व में ही इंतजाम सुनिश्चित करते हैं। दो महीने तक चलने वाली बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा के लिए भक्तों के लिए लंगर से लेकर ठहरने आदि की व्यवस्था करने वाली लंगर कमेटियों की आमद के बाद से ही यात्रा को लेकर अंतिम तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
दो महीने तक यह लंगर कमेटियां भक्तों की सुविधा के लिए हर संभव इंतजाम यात्रा मार्ग से लेकर हाईवे पर सुनिश्चित करती हैं। बालटाल में 23वां लंगर लगाने के लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल दिल्ली के सदस्य जयघोष के साथ रवाना हुए। उधर हरि ओम सेवा मंडल पटियाला से भी सेवादारों का पहला जत्था लंगर वाहन और राशन लिए प्रदेश में दाखिल हो गया। सेवादारों ने बताया कि टेंट की व्यवस्था के लिए वाहन रवाना हुआ है। इसके बाद शेड को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन