{"_id":"7e02b37f2ecde8180ba1a5fecb854154","slug":"also-in-2016-the-building-will-not-kv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 में भी केवी को नहीं मिलेगी इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 में भी केवी को नहीं मिलेगी इमारत
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन वर्ष से अधर में लटके केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत कानिर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अगले अकादमिक वर्ष में नई इमारत में कक्षाएं लगाने का सपना देख रहे बच्चों को एक साल ओर इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
अगले एक साल तक केवी में विद्यार्थियों की संख्या में भी कोई इजाफा नहीं होगा। गौरतलब है कि पिछले बारह वर्षों से केवी महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल की इमारत के एक हिस्से में चल रहा है। वर्तमान में विद्यार्थियों के पास न तो पर्याप्त क्षेत्रफल में खेल मैदान है और न ही कमरे।
विज्ञापन
जिसके कारण विद्यार्थियों की संख्या का कोटा पिछले कई सालों नहीं बढ़ाया गया है। वहीं जिला के कई परिवारों की अपने बच्चों को केवी में पढ़ाने की इच्छा इसलिए भी दब जाती है क्योंकि न तो विद्यार्थियों के कोटे को बढ़ाया गया और न ही स्कूल को अपग्रेड किया गया।
विज्ञापन
ऐसे में पिछले कई वर्षों से स्कूल दसवीं तक ही है और बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण के लिए केवी के बच्चों को केवी को छोड़कर किसी निजी स्कूल या फिर सीबीएसई को छोड़कर जेके बोर्ड की शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है।