{"_id":"680013285da34b08b20b38be","slug":"advised-to-park-vehicle-off-the-road-kathua-news-c-201-1-knt1008-119307-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क से हटकर वाहन पार्क करने की हिदायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क से हटकर वाहन पार्क करने की हिदायत दी
Thu, 17 Apr 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बाजार का दौरा करते रामकोट के तहसीलदार। संवाद
- फोटो : kathua
रामकोट। तहसील के नगरोटा गुजरू बाजार का बुधवार को तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने ओचक दौरा कर सड़क पर वाहन पार्क करने वालों को सड़क से हटकर वाहन पार्क करने की हिदायत दी। उन्होंने सड़क को खाली करने को कहा।
इसके साथ जो दुकानदार सड़क के साथ ही दुकान लगाकर बैठे थे उनको भी सड़क से दूर हटाया और यातायात मार्ग को खुला रखने को कहा गया। दरअसल नगरोटा गुजरू बाजार में सड़क पर भारी जाम की स्थिति आए दिन देखने को मिल रही थी जिससे वाहन चालक परेशानियों का सामना कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन और नायब तहसीलदार नगरोटा राम शर्मा के साथ दौरे पर निकले तहसीलदार ने बाजार में स्थित फल और सब्जी की दुकानों को सड़क मार्ग से दूर करवाया। उन्होंने दुकानदार को हिदायत दी कि सड़क मार्ग से हटकर ही सब्जी और फल की दुकानें लगाएं। इस दौरान तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने सड़क पर लगाई गई दुकानों को हटाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानदारों को जुर्माना किया। संवाद