फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ACCIDENT NEWS

Kathua News: सात महीने में हर तीन में एक हादसे में दोपहिया शामिल, 39 की मौत

विज्ञापन
ACCIDENT NEWS
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। सड़क पर कुछ मिनट की लापरवाही दोपहिया वाहन सवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन रही है। जम्मू संभाग के चार जिलों (कठुआ, सांबा, पुंछ और राजोरी) में सामने आए सात महीने के सड़क हादसों के आंकड़े इसकी गंभीर तस्वीर दिखाते हैं। जनवरी से जुलाई तक इन जिलों में 699 सड़क हादसें हुए। इनमें 309 हादसों में सिर्फ दोपहिया वाहन थे, जिनमें 39 लोगों की मौत हुई। वहीं 384 लोग घायल हुए। यानी इन सात महीनों में हुए हर तीन में से एक सड़क हादसे में दोपहिया वाहन शामिल रहा।
ट्रैफिक पुलिस ग्रामीण जम्मू के एसएसपी फारुक केसर के अनुसार इन जिलों में सात महीनों में कुल 88 लोगों की मौत हुई। 1001 लोग घायल हुए। दोपहिया वाहनों से जुड़े हादसों में 144 मामले ऐसे थे, जिनमें सिर्फ एक वाहन शामिल था। यानी की वाहन चालक किसी वाहन से नहीं टकराया न किसी ने टक्कर मारी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुए 102 हादसों में दोपहिया वाहन शामिल रहे, जबकि अन्य सड़कों पर ऐसे 210 हादसे सामने आए। एसएसपी ने बताया कि हादसों में दोपहिया वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक से 14 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों के 8675 चालान किए। सबसे ज्यादा 5767 दोपहिया सवार बिना हेलमेट पकड़े गए। पीछे बैठने वाले 1152 लोगों के हेलमेट नहीं पहनने और 1106 मामलों में ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

----
वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल पर भी कार्रवाई
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर 188 और खतरनाक ड्राइविंग पर 260 चालान किए गए। बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने के 146 मामले भी पकड़े गए। 50 वाहनों में अवैध बदलाव पाए गए, जबकि अलग-अलग उल्लंघनों में 187 वाहन जब्त किए गए। तीन नाबालिगों के दोपहिया चलाने पर उनके वाहन भी जब्त कर लिए गए। कार्रवाई के साथ पुलिस ने लोगों को जागरूक भी किया। चारों जिलों में कुल 267 कार्यक्रम आयोजित हुए। राजोरी और पुंछ में वाहन चालकों को सड़क किनारे रोककर ‘नो चालान, ओनली काउंसलिंग’ के तहत यातायात नियम समझाए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में एलएमवी समेत अन्य वाहनों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed