{"_id":"60d4e2518ebc3ebb92559c57","slug":"accident-kathua-news-jmu238048470","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, एसआई समेत पांच जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, एसआई समेत पांच जवान घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर राजबाग थाना के सामने सीआरपीएफ की बख्तरबंद गाड़ी और बस की टक्कर में एसआई, एएसआई समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। उधर, बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बख्तरबंद गाड़ी नंबर ऐपी 11एक्स 3432 जम्मू की ओर जा रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही जम्मू-कठुआ रूट की बस नंबर जेके 21सी 2940 ने जोरदार टक्कर दे मारी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बख्तरबंद गाड़ी पलट गई और इसमें सवार दो अधिकारियों सहित पांच जवान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। घायलों की पहचान एसआई सिल्वर राज, एएसआई रामपाल सिंह, कांस्टेबल कृष्णपाल, हेड कांस्टेबल जेएस रावत और सोनू प्रजापति के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने अस्पताल में जाकर जवानों का हाल जाना और जानकारी दी कि घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। राजबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।