फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident

लोड कैरियर-बाइक में टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
accident
बसोहली-बनी सड़क पर शीतलनगर ब्लाक के घोर नाले के समीप महिंद्रा लोड कैरियर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर जिंदरैली ले जाया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें उपजिला चिकित्सालय बसोहली भेज दिया गया, जहां से बाद में जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बसोहली-बनी सड़क पर घोर नाले के समीप सामने से आ रही बाइक विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा लोड कैरियर (जेके 08जे 8812) से टकरा गई। हादसे का पता चलते ही आसपास में मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी जिंदरैली ले जाया गया। घायलों की पहचान नौबाद अहमद और शबाज अहमद निवासी चलोग तहसील बनी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed