फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A social worker got the deep pit on Bilawar Sukarala road filled

Kathua News: बिलावर सुकराला सड़क पर बने गहरे गड्ढे को सामाजिक कार्यकर्ता ने भरवाया

Sun, 22 Jun 2025 09:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 22 Jun 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
A social worker got the deep pit on Bilawar Sukarala road filled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। सुकराला बिलावर मार्ग पर शिव मंदिर को जोड़ने वाले रास्ते के पास बने गहरे गड्ढे को स्थानीय युवाओं ने रविवार को भर दिया। बता दें कि 2 दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग में सड़क के बीचो-बीच बने लगभग डेढ़ फुट गहरे गड्ढे को नहीं भरा।

सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कश्यप और अन्य युवाओं ने रविवार को सीमेंट कंक्रीट भरकर सड़क पर बने गहरे गड्ढे को भर दिया। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली। स्थानीय युवाओं ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग से गहरे गड्ढे को भरने की मांग की, लेकिन संबंधित विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन करने के बाद भी जब मसाले का हल नहीं हुआ, जिसके बाद स्थानीय युवा आगे आए और सड़क पर बने गहरे गड्ढे को भर दिया। बता दें कि बिलावर सुकराला मार्ग पर बने इस गहरे गड्ढे की वजह से अक्सर वाहन चालक अपने वाहन को रॉन्ग साइड से निकलते थे जिसकी वजह से दुर्घटना होने का डर बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed